ग्रामोदय विश्वविद्यालय में पीएचडी पाठ्यक्रम का दीक्षारंभ

सतना/चित्रकूट। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय द्वारा संचालित पीएचडी पाठ्यक्रम सत्र 2025-26 का दीक्षारंभ मंगलवार को पीएचडी कोर्स वर्क की कक्षाओं के साथ हुआ।

इस अवसर पर आयोजित दीक्षारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कुलगुरु प्रो आलोक चौबे ने शोध की गुणवत्ता, महत्व एवं उसकी सामाजिक उपादेयता पर चर्चा करते हुए आवाहन किया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के मानकों के अनुरूप गुणवत्ता पूर्ण शोध परिणाम के नियमित अध्ययन के साथ साथ व्यवस्थित रिसर्च करें। उन्होंने कहा कि शोधार्थी को रुचि पूर्वक विषय सामग्री का अध्ययन और शोध प्रक्रिया का पालन करना चाहिए। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में कुलसचिव प्रो आरसी त्रिपाठी और अधिष्ठाता गण प्रो अमरजीत सिंह, प्रो सूर्य कांत चतुर्वेदी, प्रो आञ्जनेय पांडेय और कार्यक्रम संयोजक प्रो सुधाकर मिश्रा निदेशक शोध निदेशालय मौजूद रहे।

शोध निदेशालय के निदेशक प्रो सुधाकर मिश्रा ने रिसर्च वर्क की कक्षाओं, समय सारणी और संलग्न शिक्षको के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि रिसर्च वर्क के अंतर्गत रिसर्च मैथोडॉलोजी, कंप्यूटर एप्लीकेशन, रिसर्च पब्लिकेशन एवं इथिक्स की कक्षाये समय सारणी के अनुसार नियमित रूप संचालित होगी, जिसमें शोधार्थियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित होना चाहिए।

कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यादायिनी मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ। अतिथियों के वैशिष्ट्य का परिचय सुशील मिश्रा ने प्रस्तुत किया। अतिथियों को शाल, श्रीफल और पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर ग्रामोदय विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और शोधार्थियों ने सहभागिता की।

Next Post

यादव ने दिल्ली एनसीआर प्रदूषण संकट समाधान की राजस्थान, पंजाब की कार्ययोजनाओं की समीक्षा की

Tue Jan 6 , 2026
नयी दिल्ली, 06 जनवरी (वार्ता) केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण समस्या से निपटने के लिए राजस्थान एवं पंजाब की कार्य योजनाओं पर विस्तृत चर्चा के लिए मंगलवार को यहां उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। श्री यादव की […]

You May Like