ईडीएल में निर्धारित मात्रा से कम औषधियां मिलने पर स्टोर कीपर को कारण बताओ नोटिस जारी

बालाघाट:कलेक्टर श्री कुमार सत्यम द्वारा स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान सीएमएचओ स्टोर बालाघाट में आवश्यक औषधियों की उपलब्धता निर्धारित मानक से कम पाए जाने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शत्रुघ्न सिंह दाहिया ने स्टोर कीपर विनोद कामड़े को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

स्टोर कीपर विनोद कामड़े को जारी नोटिस में उल्लेख किया गया है कि सीएमएचओ स्टोर में शासन द्वारा निर्धारित EDL (Essential Drug List) Count 448 के विरुद्ध मात्र 378 औषधियां उपलब्ध पाई गई हैं। इस स्थिति को शासन के निर्देशों के अनुरूप नहीं मानते हुए EDL की निरंतर उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

सीएमएचओ डॉ. दाहिया ने स्टोर कीपर को निर्देशित किया है कि नोटिस प्राप्त होने के 07 दिवस के भीतर अपना लिखित स्पष्टीकरण उपलब्ध अभिलेखों एवं साक्ष्यों सहित प्रस्तुत करें। नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित अवधि में स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने अथवा प्रस्तुत स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाए जाने की स्थिति में एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Next Post

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में राज्य के दर्जे के प्रस्ताव पर हंगामा, भाजपा ने स्पीकर को हटाने की मांग की

Mon Sep 28 , 2026
श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही सोमवार को शुरू होते ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई। सदन के फिर से शुरू होने पर भाजपा विधायक और मुख्य सचेतक आरएस पठानिया ने बड़ा कदम उठाते हुए विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) अब्दुल रहीम राथर के खिलाफ एक प्रस्ताव पेश किया और उन्हें हटाने की […]

You May Like