सीएम आज स्वच्छता कर्मवीरों का सम्मान एवं उनके साथ भोजन करेंगे

इंदौर: आज मुख्यमंत्री शहर में स्वच्छता मित्रों का सम्मान और अनके साथ भोजन करेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री शहर की लोक परिवहन सेवा में नई इलेक्टि्रक एसी बसों को हरी झंडी एवं पश्चिम क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध रणजीत हनुमान मंदिर के विकास कार्यों का शुभारंभ करेंगे.आज ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में स्वच्छता को लेकर इंदौर का मान बढ़ाने पर सफाई मित्रों का सम्मान किया जाएगा.

महापौर पुष्यमित्र भार्गव और स्वास्थ प्रभारी अश्विनी शुक्ल ने बताया कि कार्यक्रम में सफाई मित्रों का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा स्वच्छता से ही सेवा अभियान के तहत सम्मान और उनके साथभोजन भी करेंगे. कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा. उक्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा 60 करोड़ रुपए की लागत से 50 नवीन इलेक्टि्रक एसी बसों का शुभारंभ भी किया जाएगा.

यह बसें पर्यावरण संरक्षण में शहर की यातायात व्यवस्था को नई दिशा तथा आम नागरिकों को लोक परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराएंगी. साथ ही पश्चिम क्षेत्र में स्थित रणजीत हनुमान मंदिर के 7 करोड़ रुपए की लागत से पुनरुद्धार कार्य का भूमिपूजन भी करेंगे. पुनरुद्धार कार्य के तहत मंदिर क्षेत्र में सौंदर्यीकरण, श्रद्धालुओं की सुविधा विकसित की जाएगी.

Next Post

अमेरिकी राष्ट्रपति आज ज़ेलेंस्की से बात करेंगे

Thu Sep 4 , 2025
वाशिंगटन, 04 सितंबर (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह जल्द ही यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की से बात करेंगे क्योंकि यूक्रेन में रूस के युद्ध को समाप्त करने की गति काफी हद तक रुक गई है और इससे व्हाइट हाउस निराश है। सीएनएन ने एक रिपोर्ट का हवाला […]

You May Like