पीड़ित किसान से मिलने पहुंचे आयोग अध्यक्ष

सीहोर। ग्राम बरबेली में11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आकर घायल हुए किसान सतीश मेवाड़ा से मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष एपी सिंह ने गांव में मुलाकात की.

उन्होंने पीडि़त किसान से पूरे मामले की जानकारी लेकर जांच कराने, दोषियों पर कार्रवाई करने तथा पीडि़त को न्याय दिलाने का भरोसा दिया. गौरतलब है कि करीब एक माह पूर्व खेत में कार्य करते समय 11 केवी की झूलती विद्युत लाइन की चपेट में आने से किसान सतीश मेवाड़ा गंभीर रूप से झुलस गए थे. हादसे में उनका एक हाथ काटना पड़ा, जबकि शरीर का दूसरा हिस्सा भी गंभीर रूप से घायल हो गया था. आयोग अध्यक्ष एपी सिंह ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी तथा यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

 

Next Post

मेहनत व लगन के साथ अपना लक्ष्य प्राप्त करें विद्यार्थी

Tue Jul 28 , 2026
आष्टा। गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा के अंतर्गत सांदीपनि स्कूल में सांदीपनि उत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर सहित जनप्रतिनिधि शामिल हुए. विधायक इंजीनियर ने विद्यालय के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया. साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने […]

You May Like