मेहनत व लगन के साथ अपना लक्ष्य प्राप्त करें विद्यार्थी

आष्टा। गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा के अंतर्गत सांदीपनि स्कूल में सांदीपनि उत्सव का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम में विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर सहित जनप्रतिनिधि शामिल हुए. विधायक इंजीनियर ने विद्यालय के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया. साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों का भी स मान किया गया. साथ ही मुख्यमंत्री नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत पात्र एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को साइकिलों का वितरण भी किया गया. इस मौके पर विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत और लगन के साथ अध्ययन कर लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया.

 

 

Next Post

सीएमओ के खिलाफ आर-पार की जंग: सफाई कर्मियों के धरने से सफाई व्यवस्था ठप

Tue Jul 28 , 2026
नौगांव। नगर पालिका परिषद नौगांव के सफाई मित्रों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) को हटाने की मांग को लेकर सोमवार को अपना आंदोलन और तेज कर दिया। दोपहर करीब एक बजे बड़ी संख्या में सफाई मित्र तहसील कार्यालय के सामने टेंट लगाकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के […]

You May Like