
इंदौर। मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। अब दिन का तापमान कम हो रहा है और रात के तापमान में बढ़ोतरी हो गई है। पिछले तीन दिनों से दिन का तापमान सामान्य से कम होता जा रहा है। आज दिन का तापमान 3 डिग्री कम दर्ज किया गया है।
इंदौर आज दिन का तापमान सामान्य से 3 डिग्री गिरकर 24.2 दर्ज किया गया है। हालांकि पिछले एक सप्ताह से दिन का तापमान थोड़ा थोड़ा कम होता जा रहा है। वही इसके उलट रात के तापमान में वृद्धि होती जा रही है। कल रात का तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया है। यह बात अलग है कि पिछले 23 दिन से शहर में रात का तापमान सामान्य से कम होकर इकाई अंक पर ही चल रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार मौसम साफ होने के साथ दिन के तापमान में गिरावट जारी रह सकती है। एकड़ वजह उत्तर की तरफ से आ रही हवाओं की गति कम होना बताया जा रहा है। अगले कुछ दिनों में शहर में कड़ाके की ठंड पढ़ सकती है और दिन का तापमान 20 डिग्री के अंदर आ सकता है।
प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान खरगोन 28 डिग्री और सबसे कम तापमान राजगढ़ पचमढ़ी 4.2 दर्ज किया गया है।
