ईरान युद्ध नहीं चाहता, लेकिन इसके लिए तैयार है : अराक़ची

बेरूत, 08 दिसंबर (वार्ता) ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराक़ची ने गुरुवार को कहा कि उनका देश इज़रायल के साथ युद्ध नहीं चाहता, लेकिन अगर ऐसा होता है तो वह इसके लिये तैयार है।

श्री अराक़ची ने लेबनान पहुंचने पर पत्रकारों से कहा, “हम युद्ध नहीं चाहते, लेकिन हम युद्ध के लिए तैयार हैं। हमारा क्षेत्र गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। इस क्षेत्र में खासकर इज़रायल से जो खतरे हैं वे आज जितने बड़े हैं, उतने पहले कभी नहीं थे।”

उन्होंने कहा कि ईरान इस क्षेत्र के देशों के संपर्क में है। उन्होंने कहा, “इस्लामिक गणराज्य इस क्षेत्र के सभी देशों के साथ बातचीत कर रहा है। लेबनान की मेरी यात्रा एक महत्वपूर्ण समय पर हो रही है।”

श्री अराक़ची ने अमेरिका के साथ बातचीत की संभावना पर कहा कि कुछ शर्तों के तहत बातचीत शुरू हो सकती है। उन्होंने कहा, “जब भी अमेरिकी यह मान लेंगे कि बातचीत हुक्म चलाने से अलग है, तो बातचीत शुरू हो सकती है।”

 

Next Post

बंगलादेश ने भारत में अपने वीजा अनुभाग अस्थायी रूप से बंद किए

Thu Jan 8 , 2026
ढाका, 08 जनवरी (वार्ता) बंगलादेश ने सुरक्षा कारणों से भारत में अपने तीन मिशनों के वीजा अनुभाग को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। विदेश मामलों के सलाहकार तौहीद हुसैन ने गुरुवार को यह जानकारी दी। श्री तौहीद हुसैन ने मीडिया से कहा, “मैंने अपने तीन मिशनों से कहा […]

You May Like