राज्यपाल पटेल ने गुड़ी पड़वा और भारतीय नव वर्ष की दी शुभकामनाएं

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेश के नागरिकों को गुड़ी पड़वा और भारतीय नव वर्ष के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में उन्होंने कहा कि शक्ति उपासना का यह पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और उत्तम स्वास्थ्य का संचार करे। उन्होंने भारतीय कालगणना के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि चैत्र नवरात्रि के साथ प्रारंभ होने वाला नव वर्ष प्रकृति के नव-श्रृंगार, उमंग और देश की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है।

राज्यपाल ने कहा कि यह अवसर हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का भी है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे नव वर्ष के इस शुभ अवसर पर एकता, अखंडता और खुशहाली के लिए स्वयं को समर्पित करने का संकल्प लें।

इस बीच राज्यपाल श्री पटेल ने बुधवार को द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट भी की। उन्होंने राष्ट्रपति को पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया तथा भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ श्रीलंका से पवित्र बौद्ध अवशेषों को भारत वापस लाने की अपनी यात्रा की जानकारी दी। साथ ही राज्य की प्रगति एवं विकास के विभिन्न आयामों पर भी चर्चा की।

Next Post

अटल बिहारी बाजपेयी विवि को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में निकला फर्जी मेल

Wed Mar 18 , 2026
भोपाल। अटल बिहारी वाजपई हिंदी विश्वविद्यालय में अधिकृत मेल आईडी पर आज एक मेल आया जिसमें विश्वविद्यालय को बम से उड़ने की धमकी दी गई। जानकारी मिलते ही विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर देवानंद हिडोलिया के निर्देश पर परिसर को खाली कर दिया गया। मेल मिलते ही प्रबंधन द्वारा पुलिस को […]

You May Like