अटल बिहारी बाजपेयी विवि को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में निकला फर्जी मेल

भोपाल। अटल बिहारी वाजपई हिंदी विश्वविद्यालय में अधिकृत मेल आईडी पर आज एक मेल आया जिसमें विश्वविद्यालय को बम से उड़ने की धमकी दी गई। जानकारी मिलते ही विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर देवानंद हिडोलिया के निर्देश पर परिसर को खाली कर दिया गया। मेल मिलते ही प्रबंधन द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। एसडीओपी अंतिम समाधिया के निर्देशन में डॉग एवं बम स्क्वॉड ने पूरे विश्वविद्यालय परिसर में छानबीन कर बम की जानकारी झूठी होने की पुष्टि की। कार्रवाई के बाद विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर हिंडोलिया ने सभी पुलिस अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

Next Post

बाराबंकी से बहराइच के बीच राजमार्ग को चार-लेन का करने की मंजूरी

Wed Mar 18 , 2026
नयी दिल्ली, 18 मार्च (वार्ता) केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग-927 पर बाराबंकी से बहराइच के बीच हिस्से को चार लेन का बनाने का निर्णय लिया है जिस पर 6969.04 करोड़ रुपये की लागत आयेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति की […]

You May Like