वलसाड-दानापुर स्पेशल के 8 फेरे बढ़े

.

जबलपुर। त्योहारी सीजन में बढ़ने वाले यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने वलसाड-दानापुर-वलसाड साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 09025/09026 के दोनों दिशाओं में 8-8 फेरे बढ़ाए गए हैं। संशोधित समय-सारणी के अनुसार 09025 वलसाड-दानापुर स्पेशल 5 अक्टूबर से 23 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। यह ट्रेन इटारसी रात 8 बजे, जबलपुर रात 11.40 बजे, कटनी रात 1.05 बजे और सतना रात 2.20 बजे पहुंचेगी तथा अगले दिन दोपहर 12 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में 09026 दानापुर-वलसाड स्पेशल 6 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। यह ट्रेन सतना रात 1.30 बजे, कटनी सुबह 4.20 बजे, जबलपुर सुबह 6 बजे और इटारसी सुबह 10 बजे पहुंचेगी तथा रात 9.30 बजे वलसाड पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन के पश्चिम मध्य रेल के इटारसी, जबलपुर, कटनी और सतना सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव रहेंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए चलथान और बारडोली में भी अतिरिक्त ठहराव दिए गए हैं। ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे, जिनमें एक वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, तीन वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 12 शयनयान, दो सामान्य श्रेणी और दो एसएलआरडी कोच शामिल हैं। ट्रेन भेस्तान, चलथान, बारडोली, नंदुरबार, धरनगांव, पालधी, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा स्टेशनों पर भी रुकेगी।

Next Post

बैतूल में भीषण सड़क हादसा: हार्वेस्टर की टक्कर से कार पलटी, 20 वर्षीय युवक की मौत

Sat Oct 3 , 2026
बैतूल। बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र में एनएच-47 पर देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दनोरा-कुम्हली के बीच तेज रफ्तार हार्वेस्टर और कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार सवार 20 वर्षीय युवक अंकित चंदेल की […]

You May Like