बैतूल में भीषण सड़क हादसा: हार्वेस्टर की टक्कर से कार पलटी, 20 वर्षीय युवक की मौत

बैतूल। बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र में एनएच-47 पर देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दनोरा-कुम्हली के बीच तेज रफ्तार हार्वेस्टर और कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार सवार 20 वर्षीय युवक अंकित चंदेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी रिमून पवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार दोनों युवक कार से बैतूल से चिचोली की ओर जा रहे थे। हादसे के बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए नागपुर रेफर किया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए चिचोली अस्पताल भेजा।

हादसे के बाद पुलिस ने हार्वेस्टर को जब्त कर लिया है। चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Next Post

झाबुआ में नकली सोने के नाम पर ठगी का खेल

Sat Oct 3 , 2026
झाबुआ. मध्य प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य झाबुआ जिले में सोने का लालच देकर लोगों से ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोग नकली सोने के बिस्किट और गिन्नियां असली बताकर बाहरी राज्यों के लोगों को लाखों रुपये में बेचते हैं। बताया जाता है कि इस […]

You May Like