जम्मू, (वार्ता) पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार शाम को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जम्मू के रामगढ़ और परगवाल इलाकों में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।
सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान ने छोटे हथियारों से गोलीबारी की और जम्मू के सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर और अखनूर के परगवाल इलाके में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।
उन्होंने कहा,“सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने गोलीबारी का प्रभावी ढंग से व मुंहतोड़ जवाब दिया।”
उन्होंने कहा कि हमारी तरफ से किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
