कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल

सोयतकलां, सोयतकला-नयागांव मार्ग पर गिट्टी मशीन के सामने गुरुवार को एक दर्दनाक सडक़ हादसा हो गया. हादसे में बाइक सवार 40 वर्षीय गिरिराज मैहर गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार गिरिराज पिता बलराम मैहर 40 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 4 सोयत कला अपने खेत से बाइक पर सवार होकर घर की ओर लौट रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रही अल्टो कार के चालक ने कथित रूप से लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद बाइक सवार सडक़ पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही सोयतकलां थाना प्रभारी रामगोपाल वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. मौके पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारण थाना प्रभारी, पुलिस स्टाफ एवं निकुंज कुमरावत की मदद से घायल को पुलिस की डायल-112 से सोयतकला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया.

Next Post

ईरान युद्ध के बाद की रणनीति पर ट्रंप न्यूयॉर्क में खाड़ी देशों के नेताओं से करेंगे मुलाकात

Thu Sep 17 , 2026
वाशिंगटन, 17 सितंबर (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 22 सितंबर को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतर खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के छह देशों के नेताओं और विदेश मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं। एक्सियोस की तीन सूत्रों के हवाले से प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, बैठक में ईरान […]

You May Like