महिला की संदिग्ध मौत,दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया 

छतरपुर। नगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत संकट मोचन पहाड़िया निवासी एक महिला की अज्ञात जहरीला पदार्थ सेवन करने से मौत हो गई। मृतका की पहचान सोनम खातून (30 वर्ष), पति इरफान के रूप में हुई है। इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनम खातून ने किसी अज्ञात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए शनिवार रात जिला अस्पताल छतरपुर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। हालांकि उपचार के दौरान देर रात करीब 3 बजे महिला की मौत हो गई।

मृतका अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गई है। घटना की सूचना अस्पताल प्रबंधन द्वारा सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

रविवार को जिला अस्पताल में महिला का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि महिला ने किन परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Next Post

चिचोली मार्ग पर हादसा: टैंकर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sun Jan 18 , 2026
बैतूल। बैतूल–चिचोली मार्ग पर शनिवार रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार चिचोली के श्रद्धानंद वार्ड निवासी भोला काहर पिता बनवारी काहर, उम्र 30 वर्ष, अपनी […]

You May Like