ईरान में अपहृत तीन भारतीय नागरिक बरामद,अफगानी अपहर्ता गिरफ्तार

तेहरान/नयी दिल्ली 04 जून (वार्ता) ईरान में अपहृत तीन भारतीय नागरिक बरामद कर लिए गए हैं।

ईरानी मीडिया ने मंगलवार देर रात यह जानकारी दी। मीडिया के अनुसार अपहरणकर्ता अफगान नागरिक हैं और फिलहाल पुलिस की हिरासत में हैं। बताया जाता है कि गत सप्ताह इन तीनों भारतीय नागरिकों का गत सप्ताह अपहरण कर लिया गया था।

भारत स्थित ईरानी दूतावास ने गत गुरुवार को बताया कि ईरान में तीन भारतीय नागरिकों के लापता होने की जांच ईरान के विदेश मंत्रालय के कांसुलर मामलों के विभाग द्वारा देश के न्यायिक अधिकारियों के साथ निकट समन्वय में सक्रिय रूप से की जा रही है।

तेहरान स्थित भारतीय दूतावास को ईरानी अधिकारियों के साथ निरंतर समन्वय के माध्यम से मामले की प्रगति के बारे में पूरी जानकारी दी जा रही है।

भारत में ईरान के दूतावास ने एक्स पर पोस्ट किया,“तीन भारतीय नागरिकों के लापता होने से संबंधित मामले को इस्लामी गणराज्य ईरान के विदेश मंत्रालय के कांसुलर मामलों के विभाग द्वारा संबंधित न्यायिक अधिकारियों के समन्वय में देखा जा रहा है।”

इससे पहले इन तीनों भारतीयों के अपहरण में पाकिस्तान और उसकी खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस (आईएसआई) के हाथ होने की भी आशंका जतायी जा रही थी।

Next Post

मानवाधिकारों को बढ़ावा देने के लिए एनएचआरसी की पूर्ण आयोग की बैठक

Wed Jun 4 , 2025
नयी दिल्ली 03 जून (वार्ता) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मंगलवार को यहां सभी सात मानद सदस्य आयोगों और दिव्यांगों के लिए मुख्य आयुक्त की वैधानिक पूर्ण आयोग बैठक आयोजित की। यह बैठक देश में मानवाधिकारों को बढ़ावा देने और उनकी रक्षा करने के लिए आयोगों के बीच सहयोगात्मक प्रयासों […]

You May Like