कोयला श्रमिक सभा कार्यालय में युवती ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

सिंगरौली। एनसीएल अमलोरी परियोजना क्षेत्र अंतर्गत एचएसएस कोयला श्रमिक सभा कार्यालय में एक युवती द्वारा फांसी लगाए जाने का मामला सामने आया है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान मधु चौहान उम्र लगभग 28 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवती अविवाहित थी।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

परिजनों ने बताया कि उनका किसी से किसी प्रकार का विवाद नहीं था और ना ही किसी प्रकार की पारिवारिक परेशानी सामने आई थी। ऐसे में युवती द्वारा यह कदम क्यों उठाया गया, यह जांच का विषय बना हुआ है।

पुलिस द्वारा मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Next Post

नाली-सडक़ निर्माण का निगम आयुक्त ने किया निरीक्षण

Thu May 14 , 2026
रीवा। निगम आयुक्त अक्षत जैन ने शहर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए वार्ड क्रमांक 01, 02 एवं 03 का भ्रमण कर विभिन्न प्रगतिरत विकास कार्यों एवं मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. वार्ड क्रमांक 01 अंतर्गत निपानिया क्षेत्र में चैराहे […]

You May Like