
इंदौर. कांग्रेस ने बिजली की अघोषित कटौती को बंद करने और शिविर लगाकर जनता के बिजली बिल सुधारने की प्रदर्शन कर मांग की है . इसके साथ ही अधिकारियों को चेतावनी दी गई कि समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा.
कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे के नेतृत्व में पार्षदों ने बिजली से संबंधित समस्याओं को लेकर मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के विजय नगर झोन पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की. चौकसे ने अधिकारियों से कहा कि बिजली विभाग के कारण शहर की जनता परेशान है. पूरे शहर में बिजली की चाहे जब कटौती कर दी जाती है. जब कटौती होती है तो अधिकारी फोन उठाना बंद कर देते हैं. शहर की जनता को घंटों तक परेशान होना पड़ता है. कांग्रेस ने जनता की बिजली से जुड़ी समस्याओं को लेकर एम आर 10 चौराहा पर शिविर भी लगाया था. शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने विजयनगर विद्युत कार्यालय से संबंधित समस्याएं बताई.
