व्यापारी का अपहरण कर मारपीट: चार आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार

इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र में 60 वर्षीय व्यापारी उम्मेद सिंह के अपहरण और उसके साथ मारपीट करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में उपयोग किए गए दो ऑटो एमपी 09 आरएच 1324 और एमपी 09 डीटी 7030 भी जब्त कर लिए हैं. वारदात का मास्टरमाइंड राजेंद्र जाट और उसके तीन अन्य साथी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है.

पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से आरोपियों को पकड़ा. गिरफ्तार आरोपियों में प्रवीण जाट, अजय उर्फ बकरा, सोनू उर्फ कद्दू और अवधेश उर्फ गोलू शामिल हैं. पूछताछ में उन्होंने आर्थिक तंगी के चलते वारदात को अंजाम देना स्वीकारा.इनमें से कई पर पहले से लूट, एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट और आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज हैं.

गौरतलब है कि 15 जून को उम्मेद सिंह को उनकी दुकान से जबरन ऑटो में बैठाकर सुनसान जगह ले जाकर लाठियों से पीटा गया और 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई. राहगीरों की मदद से वे थाने पहुंचे और 18 जून को मामला दर्ज कराया गया.

Next Post

रिमझिम फुआरों के साथ मौसम खुशनुमा हुआ,10 डिग्री पारा गिरा 

Fri Jun 20 , 2025
इंदौर. लंबे इंतजार के बाद देर शाम तक रुक रुक कर बारिश होती रही. मानसून आगमन के साथ ही तापमान में गिरावट आ गई. आम जन को उमस और गर्मी से राहत मिल गई. प्रदेश और देश में मानसून सक्रिय हो गया है. आज शहर में भी मानसून ने रिमझिम […]

You May Like