प्रसन्नजीत रंगारी पाकिस्तान जेल से 07 साल बाद रिहा हो कर आज शाम आयेंगे गांव 

बालाघाट। जिले के तहसील मुख्यालय खैरलांजी का निवासी गरीब युवक प्रसन्नजीत रंगारी पाकिस्तान जेल में 07 साल तक बंद रहने के बाद रिहा कर दिया गया है। रिहाई के बाद उसे वाघा बार्डर पर भारतीय अधिकारियों को सौंपा गया है। प्रसन्नजीत को अमृतसर से खैरलांजी लाने के लिए उसके परिवार ने बालाघाट जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई थी।

कलेक्टर मृणाल मीना ने प्रसन्नजीत के परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए संवेदनशीलता दिखाई और प्रसन्नजीत को अमृतसर से खैरलांजी लाने के इंतजाम कर उसके परिजनों के साथ एक टीम अमृतसर रवाना की थी। यह टीम अमृतसर पहुंच गई है और प्रसन्नजीत को लेकर खैरलांजी के लिए रवाना हो गई है।

प्रसन्नजीत को लेकर इस टीम के आज शाम तक खैरलांजी पहुंचने की संभावना है। प्रसन्नजीत के परिजनों ने इस मदद के लिए बालाघाट जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है

Next Post

चलती बस में महिला की पर्स से जेवर-नकदी पार

Fri Feb 6 , 2026
सतना। वैवाहिक लगन मुहूर्त आरंभ होने पर जैसे ही लोगों का आवागमन बढ़ता है वैसे ही चोर-उचक्कों का गिरोह भी सक्रिय हो जाता है. जिसके चलते शहर सहित जिले भर से जेवर-नकदी और अन्य सामान उड़ाने की घटनाएं सामने आने लगती हैं. इसी तरह की घटना गुरुवार को भी सामने […]

You May Like