अब तक जिले में 3 लाख 39 हजार टन धान की खरीद

रीवा। जिले में 96 खरीदी केन्द्रों में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन किया जा रहा है. जिले में 2 जनवरी तक 55198 किसानों से 3 लाख 39 हजार 559 टन धान का उपार्जन किया जा चुका है. इस संबंध में अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी ने बताया कि अब तक 65043 किसानों ने उपार्जन के लिए स्लॉट बुक किए हैं. कुल खरीदे गए धान में से 2 लाख 39 हजार 472 टन धान का परिवहन करके सुरक्षित भण्डारण कराया जा चुका है. कुल खरीदी में से 3 लाख 16 हजार 760 टन धान परिवहन के लिए तैयार है. अब तक गोदाम स्तरीय खरीदी केन्द्रों में 95 प्रतिशत तथा समिति स्तरीय खरीदी केन्द्रों में खरीदी गई धान के 88 प्रतिशत के स्वीकृति पत्र जारी किए जा चुके हैं. किसानों को 804 करोड़ 49 लाख का भुगतान मंजूर किया गया है तथा 444 करोड़ 75 लाख रुपए का किसानों के बैंक खाते में भुगतान किया जा चुका है. धान का उपार्जन 20 जनवरी तक किया जाएगा.

Next Post

वृद्धाश्रम में निवासरत स्वर्गीय रामकरण गुप्ता का पार्थिव शरीर मेडिकल कॉलेज को सौंपा गया

Fri Jan 2 , 2026
रीवा। वृद्धाश्रम में निवासरत स्वर्गीय रामकरण गुप्ता के पार्थिव शरीर को मेडिकल कॉलेज को सौंपा गया. उल्लेखनीय है कि श्री गुप्ता का 2 जनवरी को सुबह निधन हो गया था. उनके पार्थिव देह को रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन डॉ. प्रभाकर चतुर्वेदी ने श्यामशाह मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. सुनील अग्रवाल […]

You May Like

मनोरंजन