केन्द्रीय सहकारी बैंक की वार्षिक बैठक में आय-व्यय पर चर्चा

रीवा:कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की 74वीं वार्षिक साधारण आमसभा की बैठक संपन्न हुई.बैठक में कलेक्टर ने बैंक एवं संबंद्ध समितियों के पदाधिकारियों व कर्मचारियों से समर्पण एवं निष्ठा के साथ कार्य करने की अपेक्षा की. उन्होंने अमानत संग्रहण, ऋण वितरण, चालू एवं कालातीत ऋणों की वसूली किये जाने की बात कही ताकि बैंक एवं समितियों का कार्य व्यवसाय पारदर्शी एवं लाभप्रद हो सके.

साधारण सभा की बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज्ञानेन्द्र पाण्डेय द्वारा विषयवार प्रस्तुतीकरण किया गया. उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के पुनरीक्षित बजट तथा वार्षिक आय 55.67 करोड़ के विरूद्ध व्यय 46.17 करोड़ में 9.50 करोड़ का लाभ स्वीकृत किया गया. वित्तीय वर्ष 2024-25 में बैंक द्वारा 6.39 करोड़ के लाभ अर्जित करने की जानकारी श्री पाण्डेय द्वारा दी गयी. बैठक में उपायुक्त सहकारिता लेखराम द्विवेदी सहित संबंद्ध समितियों के प्रशासक तथा कर्मचारी उपस्थित रहे.

Next Post

महाअष्टमी पर कलेक्टर ने की नगर पूजा, 27 किमी यात्रा में बही मदिरा की धार

Tue Sep 30 , 2025
उज्जैन: धार्मिक नगरी उज्जैन में हर त्योहार अनूठे अंदाज में मनाया जाता है। परंपरा के निर्वहन के तहत मंगलवार को शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी पर कलेक्टर रोशन सिंह ने चौबीस खंबा माता मंदिर में पूजा-अर्चना की और देवी को मदिरा का भोग लगाया।नगर की सुख-समृद्धि और मंगलकामना के लिए कलेक्टर […]

You May Like