कॉलेज में किशोरी जागरूकता संवाद: सुरक्षा व संस्कारों पर सीख

सिलवानी। शासकीय महाविद्यालय में बुधवार को थाना प्रभारी पूनम सविता के नेतृत्व में किशोरी जागरूकता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग की टीम ने कॉलेज स्टाफ के साथ मिलकर छात्र-छात्राओं को सुरक्षा, शिक्षा और नैतिक मूल्यों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं।

थाना प्रभारी पूनम सविता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन की कुंजी है। उन्होंने छात्रों को जीवन में अनुशासन, आत्म-सुरक्षा और संस्कारों के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि माता-पिता हमारे प्रथम गुरु हैं, उनकी आज्ञा का पालन करना हर बच्चे का परम कर्तव्य होना चाहिए।

कार्यक्रम में मोबाइल के सीमित व सही उपयोग पर भी बल दिया गया। उन्होंने कहा कि मोबाइल का उपयोग केवल आवश्यकता के समय और पढ़ाई में सहायक के रूप में किया जाना चाहिए, न कि लोभ या दिखावे के लिए। साथ ही, किसी के प्रलोभन में न आने की भी सलाह दी गई।

परिवार में सांस्कृतिक मूल्यों और परंपराओं के पालन को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई।

Next Post

बरगी हाइड्रो प्रोजेक्ट के खिलाफ ग्रामीणों का मोर्चा, सांसद‑विधायक को भेजा जाएगा पत्र

Wed Oct 15 , 2025
नारायणगंज। प्रस्तावित बरगी ओपन पम्प स्टोरेज हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को पिंडरई ग्राम पंचायत में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने पुराने बरगी बांध विस्थापन का दर्द साझा करते हुए कहा कि आज भी हजारों परिवार आर्थिक संकट और बेरोजगारी से जूझ […]

You May Like