उमरिया गौशाला में महापौर- निगमायुक्त का औचक निरीक्षण

जबलपुर:मध्य प्रदेश शासन की मंशा अनुरूप गौवंश के संरक्षण और गौशाला की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में नगर निगम द्वारा प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर निगम द्वारा उमरिया में भी एक सुंदर और सुव्यवस्थित गौशाला बनाई जा रही है, जिसका महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ एवं निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के तुरंत बाद महापौर एवं निगमायुक्त ने बिना किसी देरी के गौशाला परिसर में ही बैठकर अधिकारियों के साथ कार्यों की समीक्षा की।
विकास कार्यों का किया जायजा
समीक्षा बैठक के दौरान महापौर एवं निगमायुक्त ने गौशाला में चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गौशाला की व्यवस्थाओं को और अधिक सुव्यवस्थित किया जाए तथा जो कार्य अभी शेष रह गए हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्रता से पूर्ण कराया जाए। इस अवसर पर अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, फायर अधीक्षक कुशाग्र ठाकुर, सहायक अधीक्षक राजेंद्र पटेल तथा निलेश पाटीदार आदि उपस्थित रहे।

Next Post

पुरानी बसों को नया रंग देकर प्रचार, यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़: पटवारी

Sat Sep 26 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने नई परिवहन सेवाओं के तहत पुरानी बसों को सड़कों पर उतारने को लेकर यात्री सुरक्षा, बसों की फिटनेस और सुविधाओं पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बसों के रंग के बजाय यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। पटवारी […]

You May Like