सत्यमेव जयते: मालेगांव फैसले को साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने बताया सत्य की जीत

भोपाल: मालेगांव बम ब्लास्ट मामले में न्यायालय से आए फैसले के बाद पहली बार भोपाल पहुंची पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने इसे सत्य की जीत करार दिया। भोपाल स्थित राजा भोज विमानतल पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि न्यायालय के निर्णय ने यह सिद्ध कर दिया कि सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने भावुक होते हुए कहा कि वर्षों तक झूठे आरोपों का सामना करने के बाद आखिरकार सत्य की विजय हुई है।

उन्होंने कहा कि यह फैसला उन सभी लोगों के लिए भी एक संदेश है, जो झूठ और षड्यंत्र के बल पर निर्दोषों को फंसाना चाहते हैं।साध्वी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि उन्हें देशभक्ति और सनातन धर्म से जुड़ी गतिविधियों की सजा दी गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि अब समय आ गया है कि समाज सच्चाई को समझे और राष्ट्र विरोधी ताकतों को पहचानकर उनका विरोध करे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी उनका स्वागत किया।

Next Post

भारत की अर्थव्यवस्था फल-फूल रही है: पीयूष गोयल

Sun Aug 3 , 2025
नयी दिल्ली, 03 अगस्त (वार्ता) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को एक पोस्ट में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की एक रिपोर्ट साझा करते हुये सोशल मीडिया पर लिखा कि देश की अर्थव्यवस्था फल-फूल रही है। आईएमएफ ने हाल ही में विश्व आर्थिक परिदृश्य 2025 का जुलाई अपडेट […]

You May Like