सतना में 350 किलो पनीर और दही जब्त, सैंपल जांच को भेजे

सतना। बिरला रोड सतना में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक UP 35BT 1838 को रोककर जांच में लिया गया तो उसमें थर्मोकोल के 07बॉक्स में 350 किलो पनीर एवं 15 केजी के 10 जार में दही रखा पाया गया। वाहन के चालक नीरज कुशवाहा से उक्त माल के संबंध में पूछताछ करने पर बतलाया कि यह माल अनिग डेयरी, खोदायपुर, बगई खुर्द, फूलपुर, प्रयागराज उत्तर प्रदेश से नागौद और रीवा की पार्टियों को पक्के बिल द्वारा देने आया हूं। मौके पर उसके द्वारा विनीत गोलू 56 डेयरी नागौद एवं रवि शंकर रीवा का बिल प्रस्तुत किया गया जिसमें गोलू 56 डेयरी नागौद द्वारा 250 केजी पनीर एवं 150 केजी दही पाया गया। 100 किलो पनीर रीवा का है।

गोलू 56 डेयरी और अनिग डेयरी को सूचित किया गया। एस डी एम सतना एल आर जांगड़े , राजस्व विभाग के आर आई और पटवारी की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। विनीत सिंह के मौके पर उपस्थित होने पर थर्मोकोल में पैक पनीर के 05 बॉक्स को खोलकर 05 नमूने पनीर के लिए गए। पनीर के बॉक्स में अंदर और बाहर पनीर निर्माण या यूज बाय डेट आदि कोई जानकारी अंकित नहीं पाया। लाइट दही के दो डिब्बों से दो नमूने दही के लिए गए हैं जिनमें बैच नंबर/डेट ऑफ मैन्युफैक्चरिंग/यूज बाय डेट/एफ एस एस ए आई लाइसेंस नंबर आदि अंकित थे।

Next Post

आनियंत्रित होकर होटल में जा घुसी कार

Sun May 18 , 2025
छिंदवाड़ा। उमरानाला चौकी क्षेत्र के दवर्धा में रविवार की सुबह एक अनियंत्रित कार एक होटल में घुस गई। इस हादसे में होटल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में लाखों रूपए का नुकसान हुआ है। जानकारी अनुसार पवन शर्मा ने बताया कि दवर्धा में […]

You May Like