सीहोर। नपा द्वारा शहर के वार्ड 7 में शिक्षा संस्थानों के विकास और विद्यार्थियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है. वार्ड 7 में तीन स्कूलों में लगभग 30 लाख रुपए की लागत से बाउंड्री वॉल, पेवर ब्लॉक एवं शौचालय निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्य किए जाएंगे. इन विकास कार्यों का भूमिपूजन नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर द्वारा किया गया.
इन कार्यों का लाभ अभ्यास स्कूल मुरली रोड, प्राइमरी स्कूल मुरली एवं बीआरसी मुरली रोड के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को मिलेगा. भूमि पूजन के दौरान जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने कहा कि नपा द्वारा तीनों स्कूलों में लगभग 30 लाख रुपए की लागत से कराए जा रहे विकास कार्य सराहनीय पहल हैं. बाउंड्री वॉल, पेवर ब्लॉक एवं शौचालय निर्माण से विद्यालय परिसर व्यवस्थित और सुविधाजनक होगा.
नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि नपा क्षेत्र के विकास के साथ-साथ शिक्षा संस्थानों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना भी हमारी प्राथमिकता है. भूमि पूजन कार्यक्रम में पार्षद प्रतिनिधि विजेंद्र परमार, उपाध्यक्ष विपिन शास्ता, अजय पाल राजपूत, राजेश मांझी, लोकेंद्र वर्मा, कमलेश राठौर, मुकेश मेवाड़ा, संतोष शाक्य, सुशील ताम्रकार कपिल कुशवाहा, विजय कोहली, मुस्कान सहित विद्यालयों के शिक्षक एवं वार्डवासी मौजूद थे.
