भोपाल। मेडिकल कॉलेज में स्नातक प्रवेश के लिए आज नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट 2025 परीक्षा 35 केंद्रों पर आयोजित होगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय भोपाल द्वारा परीक्षा केंद्रों पर चिकित्सा सम्बन्धी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल टीम की ड्यूटी लगाया गई है। परीक्षा में 14 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए है। आकस्मिक चिकित्सा के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्येक परीक्षा केंद्र के लिए एक चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ नियुक्ति की गई है। विभाग द्वारा 50 टीमों की तैनाती की गई है, जिसमें चिकित्सक एवं पैरामेडीकल स्टाफ सेवाएं देंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि परीक्षार्थियों की लिए आवश्यक चिकित्सा व्यवस्थाएं की गई है। समन्वय के लिए जोनल मेडिकल टीम तैयार रहेगी । 108 एम्बुलेंस वाहन भी क्विक रिस्पांस के लिए लगाए गए हैं।
NEET परीक्षा केंद्रों पर मेडिकल टीम तैनात, स्वास्थ्य सुविधाएं रहेंगी उपलब्ध
