स्कूल बसों में मिली कमी, संचालन पर लगी रोक

जबलपुर:स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए शहर की स्कूल बसों की जांच की, जिसमें खामियां मिलने और दस्तावेज पूर्ण ना होने पर बसों के संचालन पर रोक लगाई गई। जानकारी के अनुसार परिवहन आयुक्त उमेश जोगा के निर्देश पर और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रिंकू शर्मा के नेतृत्व में उड़नदस्ता टीम ने विभिन्न स्कूलों की बसों की व्यापक जांच की, जांच के दौरान दमोह नाका स्थित सेंट वेंडर किड्स जोन स्कूल, वर्धमान और आदित्य कॉन्वेंट स्कूल सहित कई संस्थानों की बसों में फिटनेस, परमिट, पीयूसी, फर्स्ट एड बॉक्स और पैनिक बटन जैसी जरूरी सुविधाओं की कमी पाई गई। कुछ वाहनों पर स्कूल का नाम और संपर्क नंबर तक दर्ज नहीं था। आरटीओ ने संबंधित स्कूल प्रबंधन को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी खामियां दूर होने तक बसों का संचालन पूरी तरह बंद रखा जाए। आदेश का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
प्रतिबंध के बावजूद मिले एलपीजी वाहन
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर के 23 फरवरी 2026 के आदेश के अनुसार एलपीजी वाहनों से बच्चों के परिवहन पर प्रतिबंध है, फिर भी कुछ वाहन नियमों की अनदेखी करते पाए गए। जिन पर भी नियमानुसार कार्यवाही की गई। प्रशासन ने अभिभावकों से कहा है कि वे केवल सुरक्षित और मानक अनुसार वाहनों से ही बच्चों को स्कूल भेजें।
ये रहे मौजूद
इस कार्रवाई में प्रभारी राजेंद्र साहू, उप निरीक्षक अक्षय पटेल, परिवहन आरक्षक इम्तियाज हुसैन, पीयूष मरावी, आशुतोष मोघे, उमाशंकर उपाध्याय, अशोक खार्पडे, निमिषा तिवारी सहित पूरी टीम मौजूद रही।

Next Post

25 चिकित्सका संस्थानों को नोटिस जारी

Sat Apr 25 , 2026
जबलपुर: जल तथा वायु प्रदुषण अधिनियमों के अंतर्गत प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से सहमति (कंसेंट टू ऑपरेट) प्राप्त किये बिना संचालित हो रहे जिले के 25 चिकित्सकीय संस्थानों को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने नोटिस जारी किया है। इन सभी चिकित्सकीय संस्थानों को तीन दिन के भीतर नोटिस का जबाब […]

You May Like