
गैरतगंज। नगर परिषद् गैरतगंज कार्यालय में नगर परिषद् अध्यक्ष जिनेश सिंघई, उपाध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर एवं अन्य पार्षदगणों की उपस्थिति में आज परिषद् की बैठक आहूत की गई, जिसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु बजट स्वीकृत, करों में वृद्धि एवं अन्य विषयों पर चर्चा की गई । परिषद् बैठक में 74.84 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया एवं सम्पत्तिकर, जलकर, नवीन नल कनेक्शन शुल्क, दुकान किराया यथावत् रखे जाने एवं पानी टैंकर, मैला टैंकर, आवेदन शुल्क, कचरा शुल्क, विज्ञापन शुल्क में वृद्धि किये जाने हेतु सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किये गये । वर्ष 2026-27 में पेयजल योजना संचालन/संधारण कार्य कराये जाने हेतु दरें आमंत्रित करने के संबंध में, पानी की टंकी के पास सम्पवेल निर्माण कार्य कराये जाने के संबंध में एवं अवैध नल कनेक्शनों पर कार्यवाही करने के संबंध में प्रस्ताव पारित किया गया । साथ ही वार्ड नं. 11 भोपाल-सागर मार्ग पर सेवा भूमि, वार्ड नं. 15 में जुझारपुर रोड पर स्थित पानी की टंकी के पास रिक्त शासकीय भूमि एवं वार्ड नं. 04 में स्थित शासकीय कन्या प्राथमिक शाला की भूमि एवं वार्ड नं. 08 में शासकीय कन्या माध्यमिक शाला की भूमि निर्माण/विकास कार्य कराये जाने हेतु नियमानुसार निकाय को हस्तांतरित कराये जाने हेतु प्रस्ताव पारित किये गये ।
