Hyundai Bayon Launch Date: मुंबई, नई SUV Hyundai Bayon की पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं। जिसको देखने के बाद कार के कई फीचर्स का अंदाजा लग गया है। वहीं कीमत को लेकर भी अब बात की जा रही है।
हुंडई मोटर इंडिया की नई SUV Hyundai Bayon की पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं। वहीं कंपनी इसे अपनी SUV रेंज में Venue और Creta के बीच पेश करने की तैयारी कर रखी है। ऐसे में यह उन ग्राहकों के लिए एक नया विकल्प बन सकती है जो Venue से ज्यादा बड़ी SUV चाहते हैं लेकिन Creta तक जाने का बजट नहीं बन पा रहा है। साथ ही अभी तक सामने आई जानकारी बताती है कि Hyundai Bayon को 26 अक्टूबर को भारत में लॉन्च किया जाना है।
वहीं इसकी डिलीवरी त्योहारी सीजन में शुरू होने की उम्मीद है लेकिन ग्राहकों तक गाड़ियां नवंबर से पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। बता दें कि नई Bayon की खासियत सिर्फ इसका आकार नहीं बल्कि इसका डिजाइन, डिजिटल फीचर्स और पेट्रोल इंजन का विकल्प भी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस SUV में क्या कुछ खास देखने को मिल सकता है।
Hyundai Bayon का डिजाइन Venue से कितना अलग?
Hyundai Bayon के बारे में बताए तो इसका लुक Venue के मुकाबले ज्यादा लंबा, चौड़ा और मस्कुलर नजर आता है। इसकी लंबाई 4,200mm से ज्यादा बताई गई है। जिस लिहाज से यह Venue से बड़ी होगी साथ ही इसका आकार Creta से थोड़ा छोटा रहने की उम्मीद है।
वहीं तस्वीर में दिखता है कि फ्रंट में पतली LED डेटाइम रनिंग लाइट्स और नीचे की तरफ LED प्रोजेक्टर हेडलैंप दिए गए हैं। साथ ही बंपर पर सिल्वर रंग का फेंग जैसा एलिमेंट SUV को अलग पहचान देता है। इसके अलावा तस्वीरों में फ्रंट और साइड पार्किंग सेंसर भी दिखाई देते हैं।
इसके अलावा साइड प्रोफाइल में बड़े व्हील आर्च और 17-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं। पीछे की टेललाइट्स का डिजाइन भी आगे की LED लाइट्स से मेल खाता है। जिसको देखकर यह तो साफ है कि Bayon का डिजाइन पारंपरिक बॉक्सी SUV के बजाय ज्यादा स्पोर्टी अंदाज में रखा गया है।
केबिन में मिलेंगे दो बड़ी स्क्रीन और AI वॉयस असिस्टेंट
Hyundai Bayon का इंटीरियर को देखे तो इसे नई जनरेशन i20 से मिलता-जुलता रखा गया है। इसमें 12.3-इंच की टचस्क्रीन और 12.3-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है। जिसका सीधा मतलब है कि ड्राइवर को नेविगेशन, गाड़ी की जानकारी और मनोरंजन से जुड़े फीचर्स के लिए बड़ा डिजिटल इंटरफेस मिलेगा। वहीं कंपनी ने इसमें Generative AI वॉयस असिस्टेंट देने की पुष्टि की है जिसे Perplexity की इंटेलिजेंस और SoundHound AI की वॉयस टेक्नोलॉजी से तैयार किया गया है। जिसका मकसद ड्राइवर को आवाज के जरिए ज्यादा सहज तरीके से जानकारी और सहायता उपलब्ध कराना है।
इसके अलावा SUV में Hyundai Bluelink के 70 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स और 19 तक कंट्रोलर्स के लिए ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट सपोर्ट मिलेगा। जिसको आसान शब्दों में कहें तो कुछ सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए कार को सर्विस सेंटर ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लेकिन सभी फीचर्स की उपयोगिता और उपलब्धता का पता विस्तृत वेरिएंट जानकारी सामने आने के बाद ही चलेगा।
1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आएगी SUV
Hyundai Bayon को लॉन्च के समय 1.5-लीटर MPi नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जाएगा। कंपनी इसको लेकर बताती है कि यह इंजन 115 PS की पावर और 144 Nm का टॉर्क देता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और IVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी देखने को मिलने वाला है। इसमें IVT के बारे में बताए तो यह एक तरह का ऑटोमैटिक गियरबॉक्स है जिसे खासतौर पर शहर के ट्रैफिक में सुविधाजनक ड्राइविंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है। वैसे अभी के लिए कंपनी ने लॉन्च के समय मिलने वाले इंजन विकल्प की जानकारी दी है। जिसमें CNG या टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Hyundai Bayon की कीमत कितनी होगी?
Hyundai Bayon की आधिकारिक कीमत 26 अक्टूबर 2026 को लॉन्च के समय सामने आएगी। लेकिन अभी के लिए इसकी अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत 9.5 लाख से 14 लाख रुपये के बीच मानी जा रही है। जो अनुमान कंपनी की घोषित कीमत नहीं है। ऐसे में अगर कीमत इसी दायरे में रहती है तो Bayon उन ग्राहकों को आकर्षित कर सकती है जो बड़ी SUV के साथ आधुनिक टेक्नोलॉजी चाहते हैं। लेकिन खरीदारी का फैसला करने से पहले इसके वेरिएंट, सेफ्टी फीचर्स, माइलेज और वास्तविक ऑन-रोड कीमत की जानकारी देखना जरूरी होगा।
