भोपाल: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विक्रम भाग द्वारा शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रतिभावान छात्र सम्मेलन एवं प्रतिभा प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य वक्ता नितिन गर्गे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए आत्म-परिचय, स्पष्ट लक्ष्य और सही प्राथमिकताएँ आवश्यक हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहकर पूर्ण समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने अनुशासन और अच्छे संस्कारों को सफलता का आधार बताया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। अंत में नगर संघ चालक श्री बसंत चेलानी ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
