ग्यारह साल बाद अमित मालवीय आईटी सेल से हुए आउट, दीपक म्हस्के को मिली जिम्मेदारी

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पिछले 11 साल से पार्टी की आईटी सेल की जिम्मेदार संभाल रहे श्री अमित मालवीय की जगह श्री दीपक म्हस्के को इसका प्रमुख बनाया है।

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी की कमान संभालने के सात महीने बाद सोमवार को अपनी नयी टीम की घोषणा की, जिसमें कई बड़े बदलाव किये गये हैं।

श्री नवीन की नयी टीम में सबसे अहम जो बदलाव किये हैं, उनमें आईटी सेल के प्रमुख का बदला जाना शामिल है। पार्टी ने श्री मालवीय की जगह अब श्री म्हास्के के हाथ में आईटी सेल की कमान सौंपी है।

श्री महस्के वर्तमान में छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष हैं।

इसके अलावा प्रीति गांधी को आईटी सेल का सह संयोजक बनाया गया है। श्री म्हस्के छत्तीसगढ़ से जुड़े भाजपा के नेता हैं। वह छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रवक्ता रह चुके हैं। इसके अलावा पार्टी संगठन में मीडिया से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिये रहे हैं। हाल ही में इन्हें छत्तीसगढ़ चिकित्सा सेवा निगम का अध्यक्ष भी बनाया गया था। इसके अलावा वो पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीन इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड के बोर्ड में गैर-सरकारी, स्वतंत्र निदेशक के रूप में कार्यरत रहे हैं।

श्री म्हस्के (58) ने करियर की शुरुआत रसायन विज्ञान के प्रोफेसर के तौर पर की थी। उन्होंने खेती और बागवानी के क्षेत्र में भी काम किया है। चुनावी डेटा का विश्लेषण, सरकारी कंपनी के बोर्ड में पद और फिर छत्तीसढ़ सरकार में अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

 

 

Next Post

उत्कृष्ट कार्य करने वाले 24 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

Mon Aug 17 , 2026
अलीराजपुर, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में जिले की पुलिसिंग के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय एवं सराहनीय कार्य करने वाले 24 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अपराध नियंत्रण, जघन्य अपराधों के आरोपियों की गिरफ्तारी, उत्कृष्ट अनुसंधान, महिला एवं बाल अपराधों […]

You May Like