मप्र बना चीता पुनरुद्धार का केंद्र, कूनो में मादा चीता ने 4 शावकों को दिया जन्म

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश अब चीतों के पुनरुद्धार का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। उन्होंने बताया कि गामिनी से जन्मी भारतीय मूल की 25 माह आयु की मादा चीता द्वारा खुले जंगल में चार शावकों को जन्म देना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

सीएम ने इसे इस बात का प्रमाण बताया कि प्रदेश की धरती चीतों के संरक्षण और वंश विस्तार के लिए पूरी तरह अनुकूल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि यह सफलता राज्य सरकार की प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए कूनो राष्ट्रीय उद्यान के प्रबंधन दल और वन्यजीव चिकित्सकों को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में मध्यप्रदेश चीता संरक्षण का वैश्विक मॉडल बनेगा।

Next Post

जल गंगा संवर्धन अभियान 2.0 के तहत समन्ना में बड़े तालाब परिसर में श्रमदान

Sat Apr 11 , 2026
दमोह.जल गंगा संवर्धन अभियान 2.0 के तहत दमोह जिले की ग्राम पंचायत समन्ना में सांसद दमोह राहुल सिंह लोधी की गरिमामय मौजूदगी में बड़े तालाब परिसर में श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सांसद राहुल सिंह लोधी ने ग्रामीणों के साथ मिलकर तालाब व घाटों की सफाई […]

You May Like

मनोरंजन