आनंदपुर ट्रस्ट में गायों की मौत की जांच हो, दोषियों के खिलाफ दर्ज हो केस

आनंदपुर: आनंदपुर ट्रस्ट में गायों की लगातार मौतों को लेकर सैकड़ों ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन से तुरंत जांच की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ट्रस्ट संचालक सुरेंद्र महात्मा ने मृत गायों को बड़े गड्ढों में दबाया और घटनाओं के सबूत मिटाने का प्रयास किया।ग्रामीणों ने बताया कि सुरेंद्र महात्मा के कार्यभार संभालने के बाद ट्रस्ट की गौशाला में मौतें बढ़ गई हैं, जबकि मृत गायों की पूर्ति के लिए आसपास के गांवों से गायें बुलाई जा रही हैं।

इसके अलावा, ट्रस्ट में अपने रिश्तेदारों और परिचितों की नियुक्ति करने पर भी सवाल उठाए गए हैं।स्थानीय विधायक भी ग्रामीणों के साथ मौजूद थे और उन्होंने जांच की आवश्यकता पर जोर दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और ट्रस्ट में पारदर्शी संचालन सुनिश्चित करने की मांग की।

Next Post

कलेक्टर का अल्टीमेटम, तीन दिन में शिकायतों का करें निराकरण

Sat Oct 25 , 2025
रीवा:कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने राजस्व अधिकारियों सहित सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि तीन दिन तक शिविर लगाकर सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का शत प्रतिशत निराकरण करायें.बैठक में कलेक्टर ने गूगल मीट के माध्यम से एसडीएम सहित सभी राजस्व अधिकारियों से शिकायतों की अद्यतन स्थिति की जानकारी […]

You May Like