कलेक्टर का अल्टीमेटम, तीन दिन में शिकायतों का करें निराकरण

रीवा:कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने राजस्व अधिकारियों सहित सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि तीन दिन तक शिविर लगाकर सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का शत प्रतिशत निराकरण करायें.बैठक में कलेक्टर ने गूगल मीट के माध्यम से एसडीएम सहित सभी राजस्व अधिकारियों से शिकायतों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की. उन्होंने कहा कि 50 दिवस से अधिक तथा चालू माह की शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करायें.

ऐसी कोई भी शिकायत न हो जिसे अटेण्ड न किया गया हो साथ ही शिकायतों के संबंध में प्रतिवेदन अवश्य दर्ज करें. कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिये कि हल्कों में आयोजित कैंप में वह स्वयं भी उपस्थित रहें तथा मानीटरिंग करें. शून्य निराकरण करने वाले पटवारियों को नोटिस भी जारी करें.

उन्होंने राजस्व न्यायालयों में समय सीमा के बाहर के प्रकरणों में आदेश पारित कर संतुष्टिपूर्वक निराकरण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये. कलेक्टर ने कहा कि राजस्व विभाग सहित जनपद स्तर व नगरीय निकाय एवं विभागीय अधिकारी शिकायतों के निराकरण हेतु शिविर के उपरांत निराकृत प्रकरणों के संबंध में आगामी टी.एल. बैठक में प्रतिवेदन लेकर स्वयं उपस्थित रहें. उन्होंने आरसीएमएस में लंबित प्रकरणों का निराकरण कर एक सप्ताह में प्रगति लाने के निर्देश दिये.

Next Post

कार्बाइड गन मिलने पर दर्ज होगा आपराधिक प्रकरण

Sat Oct 25 , 2025
रीवा:रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद ने संभाग के सभी जिलों के कलेक्टरों को कैल्शियम कार्बाइड गन से बचाव एवं सुरक्षा के तत्काल उपाय के निर्देश दिए हैं. कमिश्नर ने कहा है कि जिले में यदि कोई भी व्यक्ति कार्बाइड गन के उपयोग से प्रभावित पाया जाए तो उसे तत्काल […]

You May Like