रीवा: कलेक्टर के आदेश के बावजूद शिक्षको का एरियर भुगतान नही किया जा रहा है. जिसको लेकर शिक्षक परेशान है और कई बार बीईओ कार्यालय का चक्कर लागने के बाद भी भुगतान के लिये टाल मटोल किया जा रहा है.सैकड़ो शिक्षक परेशान है जवा क्षेत्र के शिक्षक परेशान है. इतना ही नही एनपीएस की राशि भी नही जमा कराई जा रही है. जिला कलेक्टर ने शिक्षकों के समस्त स्वत्वो के भुगतान की समय सीमा तय कर भुगतान का अल्टीमेट दिया है और बीईओ कार्यालय के बाबू का वेतन रोकने की भी आदेश जारी कर दिए हैं, बावजूद इसके एरियर का भुगतान लंबित है.
जिले के जवा ब्लाक अंतर्गत पनवार संकुल में सातवें वेतनमान की पांचवी किस्त का एरियर तीन डी ए एरियर क्रमोन्नति वेतनमान का निर्धारण कर लागू करना, एरियर का भुगतान लंबित है और कुछ शिक्षकों का भुगतान कर शेष में टालमटोल किया जा रहा है. बिल में कोई न कोई कमी करके बिल लगाया जाता है बाद में बिल वापस आ जाता है. यह सिलसिला बार-बार जारी रहता है. एक बिल को दर्जनों बार लगाया जाता है और फेल हो जाता है. बिल लगाने में जानबूझकर कोई कमी करके ऐसा षड्यंत्र पनवार संकुल अंतर्गत लंबे समय से किया जा रहा है. पिछले कई वर्षों से एरियर के जमा हो रहे बिल और कैंसिल हो रहे बिल भुगतान की निष्पक्षता से जांच पड़ताल कराई जाए तो इसमें बीईओ कार्यालय के बाबू समेत संकुल के बाबू और संकुल प्राचार्य की नीति और नियति जगजाहिर हो जाएगी.
जवा ब्लॉक के शत प्रतिशत प्राथमिक,माध्यमिक शिक्षको का सातवे वेतनमान की किश्त, बढ़े हुए डीए एरियर्स भुगतान नहीं किया जा रहा है. आज भी कई शिक्षक संवर्ग के साथी इस लाभ से वंचित है. नवीन शिक्षक संवर्ग का जारी किए गए प्रथम क्रमोन्नति व द्वितीय क्रमोन्नति के आदेश के तहत शत प्रतिशत प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षको का एरियर्स भुगतान अभी तक लंबित है.-जवा के लगभग तीन सैकड़ा से अधिक सहायक अध्यापकों का हर माह वेतन से काटे गए एनपीएस की राशि संबंधी जन के प्रान खाते में जमा नहीं कराई जा रही है.
संयुक्त संचालक लोक शिक्षण रीवा संभाग और जिला शिक्षा अधिकारी से मांग की गई है कि इसकी जांच पड़ताल कर कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए
