घायल बंदर की मौत, वन विभाग की टीम देर से पहुंची

इंदौर:गांधीनगर इलाके में घायल अवस्था में भटक रहे एक बंदर ने इलाज न मिलने से दम तोड़ दिया. यह वही बंदर था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें लोग उसे खाना-पानी देते और उसके जल्द ठीक होने की दुआ करते दिखाई दिए थे.काले मुंह वाला यह बंदर मंगलवार को गांधीनगर क्षेत्र में एक मकान की छत पर आकर बैठ गया था.

स्थानीय लोगों ने जब देखा कि उसका एक हाथ बिल्कुल काम नहीं कर रहा, तो उन्होंने तुरंत वन विभाग को सूचना दी. आशंका जताई जा रही है कि बंदर को करंट लगा था. पशु प्रेमी संस्था पीएफए की प्रियांशु जैन ने नव भारत को बताया कि उन्होंने रहवासियों से सूचना मिलने के बाद कई बार वन विभाग की टीम को फोन किया, लेकिन टीम मौके पर देर से पहुंची. तब तक घायल बंदर ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया. बाद में वन विभाग की टीम ने मृत बंदर के शव को रेस्क्यू कर अपने कब्जे में लिया. वहीं, शहर के अन्य हिस्सों में भी घायल बंदरों के रेस्क्यू को लेकर वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं.

Next Post

असामाजिक तत्वों पर रखी जा रही पैनी नजर, ड्रोन पेट्रोलिंग से बढ़ी निगरानी

Sat Nov 8 , 2025
इंदौर: शहर के जोन-2 क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और असामाजिक गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है. अभियान का उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना, संदिग्धों पर सख्त निगरानी रखना और नागरिकों के बीच भरोसा बढ़ाना है. अभियान के तहत ड्रोन पेट्रोलिंग, पैदल गश्त और […]

You May Like

Play sound