कृषि उपज मंडी में सजा था जुआ फड़

जबलपुर:कृषि उपज मंडी में सजे जुआ फड पर विजय नगर पुलिस ने छापेमारी कर दी। जुआरियों में अफरा-तफरी एवं भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई। इस दौरान नौ जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से नगद 41 हजार 290 रूपये जप्त किए गए है।

टीआई राजेन्द्र सिंह मर्सकोले ने बताया कि कृषि उपज मंडी में हारजीत का दाव लगाकर जुआ मन्ना खेल रहे दशरथ मेहरा निवासी ग्रीन सिटी, ओंकार कुशवाहा निवासी कृष्णानगर गोहलपुर, उमेश केशरवानी निवासी लार्डगंज, राजेन्द्र उर्फ राजा सेन निवासी उजारपुरवा, मोह. आसिक निवासी अमखेरा, आकाश गुप्ता निवासी रांझी, शेरू उर्फ शेरून पासी निवासी सदर, राकेश तिवारी निवासी कोतवाली, राहुल मराठा निवासी उखरी चौक को दबोचा गया। जुआडिय़ों के पास एवं फड़ से 41 हजार 290 रूपये एवं ताश के पत्ते जप्त करते हुये जुआडिय़ों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

Next Post

जंगल से मुरूम चोरी कर ले जाते हाईवा पकड़ाया

Wed Jan 21 , 2026
जबलपुर: चरगवां पुलिस ने घुघरी जंगल से मुरूम चोरी कर ले जा रहे हाईवा को पकड़ा है। साथ ही चालक को गिरफ्तार कर लिया है। चरगवां थाना प्रभारी अभिषेक प्यासी ने बताया कि गंगई के पास पुलिस ने दबिश दी। घुघरी तिराहा मेन रोड पर खड़े हाईवा क्रमांक एमपी 20 […]

You May Like