दमोह: महाकाल मित्र मंडली सेवा समिति ने सैकड़ों युवाओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी करते हुए जटाशंकर मंदिर समिति को भंग कर प्रशासक नियुक्त किए जाने एवं भोले रसोई के सुचारू संचालन हेतु महाकाल मित्र मंडली सेवा समिति को अनुमति प्रदान किए जाने के संबंध में एसडीएम सौरभ गंधर्व को ज्ञापन सौंपा।
इसके बाद साहिल विरमानी, जेपी मिश्रा और टीम ने कलेक्टर प्रताप नारायण यादव से मुलाकात की। कलेक्टर ने प्रतिनिधिमंडल को मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। समिति पदाधिकारियों का कहना है कि जटाशंकर धाम में व्यवस्थाओं को बेहतर करने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भोले रसोई का संचालन जरूरी है।
