
भोपाल। शहर में धार्मिक उत्सवों की धूम के बीच आज चौक बाजार से डोल ग्यारस का पारंपरिक जुलूस निकाला जाएगा। इस मौके पर ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के साथ श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे। उधर, खटलापुरा और प्रेमपुरा घाट, हथाईखेड़ा और शाहपुरा झील पर छोटी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है, इन्हें अधिकांश प्रतिमाओं को घरों पर स्थापित किया जाता है। आज सुबह से ही श्रद्धालु बप्पा को विदा करने पहुंचे और जयकारों के साथ जल में विसर्जन किया। शहर भर में उत्साह और आस्था का माहौल दिखाई दे रहा है। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।
