‘ऐल्फा’ का प्रमोशनल म्यूजिक वीडियो ‘मैसैकर’ रिलीज

मुंबई, 07 जुलाई (वार्ता) यश राज फिल्म्स ने अपनी हालिया रिलीज फिल्म ऐल्फा का प्रमोशनल म्यूजिक वीडियो मैसैकर जारी कर दिया है। इस वीडियो में अभिनेत्री अलिया भट्ट और शर्वरी दमदार और स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही हैं। निर्माताओं के अनुसार, फिल्म के एंड क्रेडिट्स के बाद दिखाए जाने वाले इस म्यूजिक वीडियो में आलिया भट्ट और शर्वरी अपने बेखौफ तेवर, दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और ‘ऐल्फा’ के किरदार की भावना को मनोरंजक अंदाज में प्रस्तुत करती हैं।

इस हाई-एनर्जी ट्रैक का संगीत रोहांश और अबीर ने तैयार किया है। गीत को शिल्पा राव और जोनिता गांधी ने स्वर दिया है, जबकि इसके बोल कौसर मुनीर ने लिखे हैं। गीत के ऑडियो को पहले ही अच्छी प्रतिक्रिया मिल चुकी थी और प्रशंसक इसके वीडियो का इंतजार कर रहे थे। निर्माताओं का कहना है कि आधुनिक संगीत और आकर्षक दृश्यांकन से सजा मैसैकर फिल्म ऐल्फा की स्टाइलिश एक्शन दुनिया को और प्रभावशाली बनाता है। आदित्य चोपड़ा निर्मित और शिव रवैल निर्देशित ऐल्फा में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। तीन जुलाई को रिलीज हुई यह फिल्म वर्तमान में दुनियाभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जा रही है।

.....

Next Post

इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया मोदी को

Tue Jul 7 , 2026
नयी दिल्ली, 07 जुलाई (वार्ता) इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बितांग आदिपूर्ण’ से नवाजा है। इंडोनेशिया की तीन दिन की यात्रा पर गए श्री मोदी ने मंगलवार को इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय वार्ता की, वार्ता के बाद संयुक्त प्रेस वक्तव्य में बताया […]

You May Like