आपदा की घड़ी में सरकार किसानों के साथ: विश्वामित्र  

सिंगरौली। बे मौसम बरसात से किसानों की फसलों का बहुत नुकसान हुआ है। सभी किसानों की फसलों का हुए नुकसान का सर्वे कराकर राहत राशि दिलाई जाएगी। संकट की घड़ी में सरकार किसानों के साथ खड़ी है।

उक्त बातें सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक ने सिहावल क्षेत्र के ग्रामों में भ्रमण के दौरान किसानों से कही। सिहावल विधायक ने बोड़ी, जुड़वार, पचुआर, पोखरा, घिनहागांव समेत अन्य ग्रामों में राजस्व अधिकारियों को साथ लेकर भ्रमण कर किसानों के खेतों में जाकर बे-मौसम बारिश से फसलों के नुकसान का जायजा लिया। किसानों को ढ़ाढस बंधाया कि संकट की घड़ी में हमारी सरकार आपके साथ है। मौके पर उपस्थित नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारियों को शीघ्र किसानों की उपस्थिति में खेतों में जाकर सर्वे करने के लिए निर्देशित किया ।

Next Post

ई सेवा मोबाइल एप और पोर्टल : 56 विभागो की 1700 सेवाएँ अब एक पोर्टल पर मिलेगी

Sun Nov 2 , 2025
भोपाल। मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘एमपी ई-सेवा पोर्टल और मोबाइल ऐप’ का शुभारंभ कर डिजिटल गवर्नेस के क्षेत्र में नई क्रांति का आगाज किया। यह एकीकृत नागरिक सेवा मंच अब 56 विभागों की 1700 से अधिक सरकारी सेवाओं और योजनाओं को एक ही डिजिटल […]

You May Like