एसडीएम ने जांची आंगनवाड़ी और शाला की व्यवस्थाएं, कुपोषित बच्चों को एनआरसी भेजने के निर्देश

आमला। एसडीएम शैलेन्द्र बड़ोनिया ने शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय, आंगनवाड़ी केंद्रों और प्राथमिक शाला हसलपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में कार्यालय की साफ-सफाई, योजनाओं की प्रगति और कार्यप्रणाली संतोषजनक नहीं पाई गई, जिस पर सुधार के निर्देश दिए गए। आंगनवाड़ी केंद्रों में 179 कुपोषित बच्चों की जानकारी लेकर गंभीर बच्चों को एनआरसी भेजने के निर्देश दिए गए, साथ ही भोजन और पोषण व्यवस्था की जांच की गई। प्राथमिक शाला हसलपुर में उपस्थिति रजिस्टर अधूरा और छात्रों की उपस्थिति कम पाई गई।एसडीएम ने सभी विभागों को 15 दिन में सुधार कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं तथा लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Next Post

पांढुरना में खनिज माफिया पर कलेक्टर ने लगाया 81 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना

Fri Apr 17 , 2026
पांढुरना। जिले में अवैध रूप से खनिज उत्खनन,भण्डारण एवं परिवहन करने वालों के खिलाफ जिला कलेक्टर के निर्देश पर विभाग द्वारा अभियान चलते हुए कार्यवाही कर कलेक्टर न्यायालय में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया था, इस पर कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ द्वारा लाखों रुपए का जुर्माना लगाया हैं, इस कार्यवाही के चलते […]

You May Like