
पांढुरना। जिले में अवैध रूप से खनिज उत्खनन,भण्डारण एवं परिवहन करने वालों के खिलाफ जिला कलेक्टर के निर्देश पर विभाग द्वारा अभियान चलते हुए कार्यवाही कर कलेक्टर न्यायालय में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया था, इस पर कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ द्वारा लाखों रुपए का जुर्माना लगाया हैं, इस कार्यवाही के चलते अवेध रुप से खनिज का कार्य करने वालों में हड़कंप व्याप्त हैं ।
जिला कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन में की गई इस कार्यवाही से अवैध खनिज गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने का प्रयास किया गया है।
कलेक्टर न्यायालय पांढुर्णा में दर्ज प्रकरण क्रमांक 0022/3-67/2025-26 में पारित आदेश दिनांक 15.04.2026 के अनुसार, मौजा हिवराखंडेरायवार तहसील सौंसर में अनावेदक रोमदेव ऊर्फ विक्की कालबांडे निवासी हिवराखंडेरायवार तहसील सौंसर एवं गंगाधर गोखे निवासी लोधीखेडा द्वारा बिना वैध प्राधिकार के अवैध रूप से खनिज रेत का भण्डारण किये जाने पर उनके विरुद्ध राशि 9,75,000/- रुपये शास्ति अधिरोपित की गई है तथा जप्त खनिज रेत के अधिहरण के आदेश पारित किए गए हैं।
इसी प्रकार, कलेक्टर न्यायालय पांढुर्णा में दर्ज प्रकरण क्रमांक 0016/3-67/2025-26 में पारित आदेश दिनांक 15.04.2026 के अनुसार, मौजा गोंडीवाडोना तहसील सौंसर स्थित भूमि खसरा नंबर 39/1 रकबा 1.696 हे. से अनावेदक मुकेश पटेल रायसिंग एण्ड कंपनी, नगर निगम के पास छिन्दवाड़ा जिला छिन्दवाड़ा एवं बब्बूसिंह बाक्सर निवासी मुजावर तहसील मोहखेड़ जिला छिन्दवाडा द्वारा बिना किसी प्राधिकार के मुरुम मिट्टी का अवैध उत्खनन किए जाने पर 12,00,000/- रुपये की शास्ति अधिरोपित की गई है।
वहीं, कलेक्टर न्यायालय पांढुर्णा में दर्ज प्रकरण क्रमांक 0013/3-67/2024-25 में पारित आदेश दिनांक 17.04.2026 के तहत मौजा भिलापार तहसील सौंसर स्थित भूमि खसरा नंबर 83, 84 कुल रकबा 9.0370 हे. से अनावेदक मेसर्स श्री विनायक मिनरल्स (मुख्य कार्यपालन अधिकारी सत्यव्रत सतपति), पता अभिनव होटल के पास, ए-512 सागर इडन गार्डन, होशंगाबाद रोड भोपाल द्वारा मैंगनीज खनिज का अवैध उत्खनन किए जाने पर 59,62,320/- रुपये की शास्ति अधिरोपित करने के आदेश पारित किए गए हैं।
निरंतर जारी रहेंगी कार्यवाही 000
कलेक्टर वशिष्ठ की इस सख्त कार्रवाई से जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं भण्डारण करने वालों में हड़कंप की स्थिति है तथा प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि ऐसी गतिविधियों पर भविष्य में भी कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
