यूनियन के बीच हुआ गठबंधन, नाम रखा अधिकार मोर्चा 

जबलपुर। आयुध निर्माणी खमरिया में 20 दिसंबर को होने वाले वर्क्स कमेटी और कैंटीन कमेटी चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। पहली बार दो प्रमुख यूनियनों सुरक्षा कर्मचारी यूनियन और एसएस-एसटी यूनियन ने एकजुट होकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। दोनों ने मिलकर अधिकार मोर्चा नाम से गठबंधन बनाते हुए मैदान में उतरने की घोषणा की है। यूनियनों का दावा है कि पिछले वर्षों में कमेटियों ने कर्मचारियों से किए गए वादों पर खरा नहीं उतरा। सुरक्षा कर्मचारी यूनियन के महामंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों की मांगें लगातार उपेक्षित रहीं और वर्किंग कंडीशन में सुधार नहीं हुआ। एसएस-एसटी यूनियन के अध्यक्ष शशिभूषण परसाई ने बताया कि इस बार गठबंधन कर्मचारियों की आवाज़ को मजबूती से उठाने के लिए लड़ रहा है। अधिकार मोर्चा ने वर्क्स कमेटी के लिए अनिल गुप्ता, हदेश यादव, संतोष सिंह, जीवन सिंह, तेजभान सिंह, देशराज, राहुल पटेल, रवि चंदा और जगदीश विटोरिया को उम्मीदवार बनाया है। वहीं कैंटीन कमेटी के लिए अजीत यादव, दीप सिंह, सुनील शर्मा, दिलीप सैयाम को मैदान में उतारा गया है। आईएनडब्ल्यूए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरुण दुबे सहित कई संगठन पदाधिकारियों ने सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएँ दीं। चुनावी घोषणाओं में प्रमोशन, डीएनबीएल स्टेनेशन और पारदर्शी ट्रांसफर नीति मुख्य मुद्दे रहेंगे।

Next Post

आरपीएफ ने चलाया जन जागरण अभियान 

Fri Nov 28 , 2025
जबलपुर। शुक्रवार को आरपीएफ के उपनिरीक्षक अरविन्द सिंह, योगेंद्र सिंह एवं अन्य स्टाफ के द्वारा रेलवे यार्ड, सतपुला ब्रिज, शोभापुर फाटक के आस-पास रेल परिसर की जांच की गई। आरपीएफ द्वारा चलाए जा रहे जन जागरण अभियान के तहत रेलवे लाईन के किनारे बसी हुई बस्तियों में खेलकूद करने वाले […]

You May Like