जकार्ता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया दौरे के दौरान राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ 1000 साल पुराने प्रांबानन हिंदू मंदिर में पूजा-अर्चना की। यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल यह मंदिर भगवान शिव भगवान विष्णु और भगवान ब्रह्मा को समर्पित है।
इस दौरे के दौरान दोनों देशों ने प्रांबानन मंदिर के संरक्षण और पुनर्स्थापन परियोजना को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई और लेटर ऑफ इंटेंट का आदान-प्रदान किया। भारत की एक्ट ईस्ट नीति के तहत यह पहल सांस्कृतिक सहयोग को नई मजबूती देने वाली मानी जा रही है। आखिर प्रांबानन मंदिर का इतिहास क्या है और भारत-इंडोनेशिया संबंधों के लिए यह दौरा क्यों अहम है।
