रीवा। ग्राम नौढ़िया में ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में ग्राम नौढ़िया निवासी संदीप सिंह, पिता रामजी सिंह की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके नीचे दबने से संदीप सिंह की जान चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव का प्रयास किया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना से मृतक के परिवार में शोक का माहौल है। मामले की जानकारी संबंधित पुलिस को दी गई है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
Next Post
दिल्ली मेट्रो ने दुनिया की मेट्रो प्रणालियों को पीछे छोड़ा
Sun Aug 9 , 2026
नयी दिल्ली 9 अगस्त (वार्ता) दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने ट्रेन परिचालन की समयबद्धता और विश्वसनीयता के मामले में हांगकांग, पेरिस और न्यूयॉर्क जैसी दुनिया की प्रमुख मेट्रो प्रणालियों को पीछे छोड़ते हुए अपनी एक अलग पहचान बनाई है। यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष है क्योंकि डीएमआरसी परिचालन प्रदर्शन […]

You May Like
-
10 months ago
बरगवां गैस एजेंसी में हुई चोरी, जांच में जुटी पुलिस
-
12 months ago
मां सरयू की आरती में शामिल हुईं निर्मला सीतारमण