आरटीओ चेक प्वाइंट पर टली बड़ी वारदात, अधिकारियों की सूझबूझ से सुरक्षित बचा ट्रक ड्राइवर

सिंगरौली: चेक प्वाइंट पर आरटीओ विभाग द्वारा चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के दौरान एक संभावित मारपीट की बड़ी घटना समय रहते टल गई। विभाग की सतर्कता और त्वरित हस्तक्षेप से एक ट्रक ड्राइवर को सुरक्षित बचा लिया गया।जानकारी के अनुसार घटना बरगवां के आगे झुरई नाला क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि एक ट्रक चालक पिकअप वाहन के साथ एक ढाबे पर भोजन करने के बाद वहां से रवाना हुआ था। इसी दौरान ढाबा संचालकों और कुछ वाहन चालकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जिसने देखते ही देखते तनावपूर्ण रूप ले लिया। क्षेत्र में ढाबा संचालकों की कथित गुंडागर्दी को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

स्थिति बिगड़ती देख ट्रक चालक वहां से निकलकर मधुबन ढाबा के आगे झुरई नाला स्थित आरटीओ चेक प्वाइंट पहुंच गया, जहां उस समय जांच अभियान चल रहा था। इसी बीच कुछ लोग उसका पीछा करते हुए चेक प्वाइंट तक पहुंच गए और विवाद दोबारा बढ़ गया, जिससे मारपीट की स्थिति निर्मित हो गई। मौके पर मौजूद आरटीओ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों को समझाइश दी और स्थिति को नियंत्रित किया। विभाग की सूझबूझ और संयम से मामला शांत कराया गया तथा आपसी सहमति से विवाद समाप्त कराया गया। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि आरटीओ टीम समय पर हस्तक्षेप नहीं करती, तो मामला गंभीर रूप ले सकता था। लोगों ने इसे परिवहन विभाग की जिम्मेदारीपूर्ण और सराहनीय कार्रवाई बताया है।

Next Post

सोन सेंच्यूरी बगदरा क्षेत्र में रेत उत्खनन की गतिविधियां तेज, निगरानी बढ़ाने की मांग

Tue Apr 14 , 2026
चितरंगी: सोन सेंच्यूरी बगदरा क्षेत्र में इन दिनों रेत उत्खनन और परिवहन की गतिविधियां तेज नजर आ रही हैं। सोन नदी और बिछी घाट सहित आसपास के कई स्थानों से रेत निकाले जाने और उसके परिवहन को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं बनी हुई हैं। स्थानीय स्तर पर यह भी कहा […]

You May Like