
भोपाल। छोला मंदिर थाना क्षेत्र में 13 साल की एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. शनिवार को पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक ने करीब एक सप्ताह पहले छात्रा को उसके घर में अकेला पाकर दुष्कर्म किया. आरोपी युवक का अक्सर पीड़ित छात्रा के घर आना जाना होता था. वह छात्रा के घर के लोगों का परिचति था. छात्रा का आरोप है कि आरोपी युवक ने उसे डरा धमका कर रखा था. छात्रा को लगातार तनाव में देखकर परिजनों ने जब दबाव बनाकर पूछताछ की. इस दौरान छात्रा ने आरोपी की हरकतों को साझा किया. पीड़िता को लेकर परिजन तुंरत थाने पहुंचे और केस दर्ज कराया. पुलिस ने मौके पर ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. मामले की जांच में छोला मंदिर थाना पुलिस जुटी है.
