
सीहोर। गुरु नानक देव की जयंती पर गुरुद्वारा में आयोजित लंगर कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए. गुरुद्वारे के बाहर विधायक सुदेश राय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चौहान की अगवानी की गई.
इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान के साथ विधायक सुदेश राय ने गुरु दरबार में मत्था टेक कर प्रदेश की जनता की खुशहाली की अरदास की और ज्ञानी जी को दरबार के लिए वस्त्र भेंट किया. केंद्रीय मंत्री चौहान और विधायक सुदेश राय ने समस्त सिख समाज जनों और लंगर में प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे श्रद्धालुओं को गुरु नानक जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर सिख समाज सिंह सभा अध्यक्ष पदाधिकारियों के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा नगर पालिका अध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर, पूर्व नपाध्यक्ष श्रीमती अमिता अरोरा, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सीताराम यादव, मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति, सन्नी सरदार और समस्त सिख समाज जन और श्रद्धालु नागरिक उपस्थित थे.
